गुंडागर्दी का नंगा नाच:- पूर्व सांसद के पीए कुलदीप को सड़क पर तलवारों से काटा, तमाशबीन बने लोग किसी ने भी नहीं बचाया

 

 

शिअद के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रहे कुलदीप सिंह मुंडियां का शुक्रवार देर रात धांधरा रोड के पास दो सौ फुटी रोड पर कार सवारों ने तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया।

आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कार से निकालकर तब तक वार करते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे आसपास कई लोग आ-जा रहे थे, लेकिन किसी ने भी आरोपियों को रोकने और उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं की।

 

वीडियो बनाते रहे लोग
एक व्यक्ति कार में बैठकर इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा। आरोपियों के फरार होने के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची।

 

कनाडा में रहता है कुलदीप का परिवार
वीडियो बनाने वाले ने उसे पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने कनाडा में रहने वाले कुलदीप सिंह के परिवार को इस हत्याकांड की जानकारी दे दी है।

 

लुधियाना में अकेले रहते थे कुलदीप
कुलदीप सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वह कुछ समय पहले कनाडा चले गए और पूरा परिवार भी वहीं था। कनाडा में कुछ समय बिताने के बाद वह लुधियाना आ गए और अकेले ही रहते थे। धांधरा रोड दो सौ फुटी रोड की तरफ उन्होंने अपना फार्म हाउस बना रखा था।

और पढ़े  सरकार की बड़ी तैयारी!: इस महीने आयोजित हो सकता है संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण, परिसीमन समेत क्या एजेंडा?

 

कार सवारों ने घेरकर पीटा
शुक्रवार की रात को वह अपनी कार में फार्म हाउस से निकले थे। रास्ते में स्विफ्ट कार सवार आरोपियों ने उन्हें घेरकर कार से निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान युवकों ने किरपाणें निकालीं और तेजधार हथियार से वार करने लगे। आरोपी तब तक उन पर वार करते रहे जब तक मौत नहीं हो गई।

 

 

परिवार से बातचीत करने के बाद मामला होगा साफ – एसएचओ
थाना सदर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने कहा कि कुलदीप की क्या रंजिश थी इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। उनका परिवार कनाडा में रहता है और उन्हें सूचना दे दी गई है। वह वहां से निकल पड़े हैं, उनके आने के बाद ही सारी सच्चाई पता चलेगी, आगे की कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…

    राजस्थान: भिवाड़ी की डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भारी नुकसान की आशंका

    राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात डीए पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। सांथलका औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में अचानक आग की लपटें उठने…