नितिन नवीन- BJP के कार्यकारी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- विदेश जाते ही देश की शिकायत करने लगे

 

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन छह किलोमीटर लंबा रोड शो खत्म करने के बाद मिलर हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचे। यहां पर 1100 गुलाब से बने माला से भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पटना एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए मिलन हाईस्कूल ग्राउंड तक नितिन नवीन के लिए रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन रथ पर सवार होकर रोश शो के लिए निकले। उनके साथ रथ पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी थे।

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.

रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की। इसके बाद बेली रोड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से उनका रथ आयकर गोलंबर पहुंचा। यहां पर उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। आयकर गोलंबर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में नितिन नवीन लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। भाजप के सभी वरिष्ट नेता उनके स्वागत में पहुंचे हैं।

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- आज ऐतिहासिक दिन
इधर, बेली रोड पर भाजपा नेता हाथी-घोड़ा और बुलडोजर लेकर नितिन नवीन के स्वागत में खड़े दिखे। बुलडोजर से भाजपा नेता अपने कार्यकारी अध्यक्ष पर फूलों पर बारिश की। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक बैनर और पोस्टर दिख रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम के कारण पटना के बेली रोड, एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो चुकीे है। इधर, नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

और पढ़े  बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर, दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 को लगी गोली

 

 

बिहार से लेकर पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा’
दरभंगा के विधायक गोपाल ठाकुर ने मिथिला में बोलना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा जीतेगी। आने वाले समय में बिहार का काफी विकास होगा और साथ ही मिथिलांचल का भी विकास होगा। मैं मां जानकी की जन्म भूमि सीतामढ़ी से आता हूं।आज नितिन नवीन जी के अभिनंदन का मुझे मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।  नितिन नवीन जी के प्रतिष्ठा में हम लोग आसमान छुएंगे। वहीं मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि हम लोग बिहार के साथ-साथ बंगाल को भी जीतेंगे। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भोजपुरी में कहा कि बिहार से लेकर पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा। साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जेपी नड्डा को भी धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    Bihar MLC Result- विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी, धरने पर क्यों बैठ गए कांग्रेस प्रत्याशी?

    मतपेटियां खुल चुकी हैं। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आ जाएगा। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम…

    चारा घोटाला: लालू यादव की अपील पर आज से रोजाना सुनवाई, देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट करेगा फैसला

    चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष के लालू प्रसाद यादव की अपील याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में आज से रोज नियमित सुनवाई शुरू होगी। उच्च न्यायालय…