बिहार: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो,हाथी-घोड़ा और बुलडोजर लेकर स्वागत करने उतरी BJP

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच चुके हैं। स्टेट हैंगर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए मिलन हाईस्कूल ग्राउंड तक नितिन नवीन के लिए रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ चुकी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन रथ पर सवार होकर रोश शो के लिए निकले। उनके साथ रथ पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी हैं। उन्होंने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की। इस दौरान भाजपा नेता जय श्री राम के नारे लगाते दिखे।

 

इधर, बेली रोड पर भाजपा नेता हाथी-घोड़ा और बुलडोजर लेकर नितिन नवीन के स्वागत में खड़े हैं। बुलडोजर से भाजपा नेता अपने कार्यकारी अध्यक्ष पर फूलों पर बारिश कर रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक बैनर और पोस्टर दिख रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम के कारण पटना के बेली रोड, एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो चुकीे है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- आज ऐतिहासिक दिन
संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

और पढ़े  Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

 

छोटा सा कार्यकर्ता भी बड़े-बड़े पद पर जा सकता है
मिलर हाई स्कूल में पटना के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह युग परिवर्तन है। संजय सिंह टाइगर ने कह कि यह अन्य पार्टियों की तरह नहीं बल्कि अलग तरह की पार्टी है। छोटा सा कार्यकर्ता भी बड़े-बड़े पद पर जा सकता है। नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी बेहतर आयाम तक पहुँचेगी। मैं उनके कुशल प्रबंधन को जानता हूं। हमारा लक्ष्य है बिहार में भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट लाना और अधिक ताकतवर बनाना।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love