एनआईए:- 4 राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी, जिहादी आतंकी नेटवर्क मामले में कई स्थानों पर रेड ।

एनआईए:- 4 राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी, जिहादी आतंकी नेटवर्क मामले में कई स्थानों पर रेड ।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को चार राज्यों में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि एजेंसी की टीमें कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड पहुंचीं। एनआईए की टीमें जिहादी आतंकी संगठन नेटवर्क से जुड़े मामले में एक साथ रेड कर रही है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने अकेले कर्नाटक में ही 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। इससे पहले एजेंसी ने 13 दिसंबर को बंगलूरू के आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में तलाशी ली थी।

उन संदिग्धों के ठिकानों पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है, जिन पर आतंकियों से जुड़े होने की आशंका है। यह तलाशी तब शुरू की गई जब नौ दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए की टीम ने तब महाराष्ट्र में पुणे, मीरा रोड, ठाणे और कर्नाटक में बंगलूरू समेत 44 अन्य स्थानों पर छापेमारी की।

और पढ़े  शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला', BJP पर क्या बोले?
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…