राजस्थान New CM Oath Ceremony :- राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा,2 डिप्टी सीएम ने भी ली पद की शपथ

राजस्थान New CM Oath Ceremony :- राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा,2 डिप्टी सीएम ने भी ली पद की शपथ

बीजेपी में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले भजनलाल शर्मा अपने 55वें जन्मदिन पर राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर लाखों लोगों के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा के साथ उनके दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही राजस्थान की राजनीति में पिछले 25 वर्ष से चला आ रहा अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने का युग समाप्त हो गया। राजस्थान के राजनीति एक नई पीढ़ी में प्रवेश करती नजर आई।

गुलाबी नगरी जयपुर की हल्की गुलाबी सर्दी की सुबह शुक्रवार को केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही थी। एयरपोर्ट से लेकर शपथ ग्रहण स्थल ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल तक और उसके अलावा पूरे जयपुर शहर को भारतीय जनता पार्टी ने केसरिया रंग में रंग दिया था। इसी केसरिया माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:15 बजे जयपुर की धारा पर उतरे और लगभग 12:45 पर उनकी मौजूदगी में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लगभग 15 मिनट चला और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने उपस्थित जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

और पढ़े  बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

राजस्थान के लिहाज से यह महत्वपूर्ण क्षण था। क्योंकि राजस्थान की जनता साल 1998 से लेकर अब तक बारी-बारी से अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे को ही मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे थे। यानी लगभग 25 वर्ष बाद राजस्थान की राजनीति में एक जेनरेशनल शिफ्ट यानी पीढ़ीगत बदलाव होता देखा गया।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…