नई टिहरी: सड़क हादसा..टिहरी-घनसाली मार्ग पर गुजरात के 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस सड़क पर पलटी

Spread the love

 

ई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया।  दुर्घटना टिपरी के समीप हुई, जहां अचानक बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।

इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- विवाह समारोह के लिए 2 व्यावसायिक सिलिंडर मिलेंगे, DM ने तत्काल प्रभाव से लागू की व्यवस्था
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love