सहारनपुर डेथ मिस्ट्री में नया खुलासा- अशोक ने पिता की मौत के बाद किया था ये काम, अब जीजा ने बताई सच्चाई

Spread the love

यूपी के सहारनपुर में हुई चार हत्या और आत्महत्या कांड में एक और नया खुलासा हुआ है। करीब एक साल पहले संग्रह अमीन अशोक राठी ने जब अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दी थीं, तब उपचार कर रहे डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिवार को सतर्क रहने के लिए कहा था।

हालांकि परिवार को जरा भी आभास नहीं था कि अशोक यह कदम उठा सकता है। यह भी सामने आया कि अशोक करीब चार साल पहले अपने पिता की मौत के बाद से अवसाद में चला गया था।

 

मानसिक अवसाद में इस घटना को अंजाम दिया है
इस घटनाक्रम के बाद खारीबांस गांव में पहुंचे बड़े बहनोई जयवीर सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे अशोक की क्या मजबूरी रही होगी यह समझ से परे है। आशंका यही है कि अशोक ने मानसिक अवसाद में इस घटना को अंजाम दिया है।

 

नए मकान के मुहूर्त की चल रही थी तैयारी
बताया कि वह गत रविवार को अशोक के घर गए थे, वहां पर एक फरवरी को होने वाले नए मकान के मुहूर्त की तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार खुश था। खुद अशोक भी बाजार से सामान खरीदारी में लगा हुआ था। 

 

पिता की मौत के बाद से ही तनाव में था अशोक
जयवीर ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी सामने नहीं आया था। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद से ही अशोक मानसिक तनाव में जरूर रहता था और पूर्व में भी वह पूरे परिवार को मुश्किल में डाल चुका था। 

और पढ़े  भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल

 

परिवार के साथ गांव में बसना चाहता था अशोक
वह परिवार के साथ गांव में बसना चाहता था। जयवीर के अनुसार, अशोक ने अवसाद के कारण पहले भी परिवार को खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुआ था। उसका चंडीगढ़ में इलाज भी चल रहा था।
Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
चंडीगढ़ से दवाई लाता था अशोक
वहीं से दवाई लेकर आता था। बताया कि डॉक्टरों ने भी परिवार को अशोक से बचकर रहने की सलाह दी थी। गांव में चर्चा यह भी थी कि अशोक कई बार पहले कह चुका था कि वह अपने पूर परिवार को खत्म करेगा। उसने अपने इस कथन को सत्य कर दिया और पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।

Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
गांव में पहुंचे जनप्रतिनिधि
खारीबास गांव में बुधवार को जनप्रतिनिधि पहुंचे। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी व भाजपा नेता राजसिंह माजरा ने गांव में पहुंचकर परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और घटना की विषय में बात की।
Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
यह था पूरा मामला
सहारनपुर के सरसावा थाना इलाके की कौशिक विहार कॉलोनी में सोमवार की रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। संग्रह अमीन अशोक राठी (40) मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के शव एक ही कमरे में पड़े मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि रात में अशोक ने परिवार के सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। वह काफी समय से अवसाद में था।

Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे अशोक राठी 
पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे।
और पढ़े  पुलिस ने जिसे दी क्लीनचिट वो निकला आतंकी: आकिब ने खाकी को ऐसे बनाया बेवकूफ, SP ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित
Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
सावन विहार कॉलोनी में रहती है बहन
बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।
Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
रसोई की खिड़की तोड़कर खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह पिंकेश ने अशोक के मोबाइल पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद पिंकेश ने अपने बेटे प्रीत को भाई के घर भेजा। प्रीत को मामा के घर का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद प्रीत ने अपने पिता जयवीर को सूचना दी। दोनों ने सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया और रसोई की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला।
Saharanpur Murder Case New reveal Ashok suffering from depression after his father death
बिस्तर में पड़े थे सभी के शव
अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के शव बिस्तर में पड़े थे। अशोक राठी के सीने और कनपटी में गोली लगी थी, जबकि बाकी के माथे पर सटाकर गोली लगने के निशान थे।
अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में भी गोली लगने की पुष्टि हुई है। अशोक राठी के पास से तीन देसी पिस्टल मिली हैं। मौके पर आठ से दस कारतूस के खोखे मिले हैं। डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच की।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love