पुलिस ने जिसे दी क्लीनचिट वो निकला आतंकी: आकिब ने खाकी को ऐसे बनाया बेवकूफ, SP ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित

दुबई में रहने वाला मेरठ का आकिब खान एटीएस की रडार पर है। मगर आकिब को बिजनौर पुलिस ने क्लीनचिट दे डाली थी। अब आकिब का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल नांगल सोती पुलिस ने वीडियो कॉल पर आकिब से बात की थी, उस वक्त आरोपी ने पुलिस को बेवकूफ बना दिया था। अब मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है जबकि सीओ नजीबाबाद भी सर्किल से हटा दिए गए हैं।

 

नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले तीन साल से साउथ अफ्रीका में रहकर सैलून का काम करता है। पिछले साल नवंबर माह में मैजुल की एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें मैजुल इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के जरिए चार लोगों से जुड़ा हुआ था। इस कॉल में आकिब खान ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दरोगा विनोद कुमार ने 23 नवंबर को मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल बिजनौर, आकिब खान निवासी गांव सठला मवाना मेरठ और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। विवेचना करने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक ने पहले मैजुल से संपर्क साधा। इसके बाद वीडियो कॉल पर आकिब खान से बात की।

वीडियो कॉल में आकिब ने उक्त एके 47 को खिलौना दिखाया, जबकि हैंड ग्रेनेड को परफ्यूम की बोतल बताया था। वीडियो कॉल में आकिब ने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने भी उसकी बातों पर यकीन कर लिया। इसके बाद इस मामले में फाइलन रिपोर्ट लगाकर आकिब और मैजुल को क्लीन चिट दे डाली।

और पढ़े  जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

अब एटीएस ने मेरठ के साकिब समेत चार संदिग्ध आंतकियों को गिरफ्तार किया तो मामला उलट निकला। साकिब ने एटीएस को बताया कि वह दुबई में रहने वाले आकिब से जुड़ा हुआ है। एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस में हड़कंप मच गया। क्योंकि बिजनौर पुलिस की जांच में आतंकी कनेक्शन सामने ही नहीं आ पाया था।

मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अभिषेक झा ने तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक को निलंबित कर दिया है जबकि सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह को सर्किल से हटा दिया है।

  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…