सीएम योगी की नई पहल, दीपावली पर अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन समेत इन धार्मिक स्थलों के साधु-संतों को भेजेंगे गिफ्ट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई पहल करने जा रहे हैं। दीपावली पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा
प्रदेश सरकार दीपावली को हर नागरिक के लिए यादगार बनाने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई पहल करने जा रहे हैं। दीपावली पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा।
इन धार्मिक स्थलों में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य (चक्रतीर्थ), गोरखपुर (गोरक्षपीठ), मेरठ (औघड़नाथ मंदिर), देवीपाटन, प्रयागराज, कौशांबी और सारनाथ समेत उन सभी जनपदों के बड़े धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनकी प्रदेश में बड़े पैमाने पर मान्यता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली से पूर्व इन सभी धार्मिक स्थलों के महंत व अन्य प्रमुख साधु-संतों को मिठाई के रूप में पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश की जनता के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की जाएगी
योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से धार्मिक स्थलों में दीपावली की रौनक अलग ही दिखाई देती है। दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव अब विश्व विख्यात हो चुका है। इसके तहत रिकॉर्ड संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। साथ ही, लेजर शो की तारीफ खुद प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर प्रदेश के कई घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाने लगा है।

और पढ़े  UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…