सीएम योगी की नई पहल, दीपावली पर अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन समेत इन धार्मिक स्थलों के साधु-संतों को भेजेंगे गिफ्ट।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई पहल करने जा रहे हैं। दीपावली पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा
प्रदेश सरकार दीपावली को हर नागरिक के लिए यादगार बनाने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई पहल करने जा रहे हैं। दीपावली पर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुख साधु-संतों को भावपूर्ण बधाई संदेश के साथ-साथ उनका मुंह भी मीठा कराया जाएगा।
इन धार्मिक स्थलों में अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य (चक्रतीर्थ), गोरखपुर (गोरक्षपीठ), मेरठ (औघड़नाथ मंदिर), देवीपाटन, प्रयागराज, कौशांबी और सारनाथ समेत उन सभी जनपदों के बड़े धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनकी प्रदेश में बड़े पैमाने पर मान्यता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दीपावली से पूर्व इन सभी धार्मिक स्थलों के महंत व अन्य प्रमुख साधु-संतों को मिठाई के रूप में पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी। साथ ही प्रदेश की जनता के लिए उनके आशीर्वाद की कामना की जाएगी
योगी आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से धार्मिक स्थलों में दीपावली की रौनक अलग ही दिखाई देती है। दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव अब विश्व विख्यात हो चुका है। इसके तहत रिकॉर्ड संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। साथ ही, लेजर शो की तारीफ खुद प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं। अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर प्रदेश के कई घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाने लगा है।

और पढ़े  अखिलेश यादव- 2027 में सपा सरकार बनी तो पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए ढांचागत बदलाव करेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    नोएडा- Fire: सेक्टर 2 पेंट बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 30 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू

    Spread the love

    Spread the love   नोएडा के सेक्टर 2 में पेंट बनाने वाली केमिकल कंपनी में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचकर 30 दमकल…


    Spread the love

    एक मिसाल: शाहजहांपुर- पुष्पा खेती-किसानी कर बनी आत्मनिर्भर…

    Spread the love

    Spread the love     शाहजहांपुर में पति के निधन के बाद पुष्पा देवी के सामने परिवार का पालन-पोषण करने के साथ ही कर्ज निपटाने की चुनौती खड़ी हो गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!