रामजन्मभूमि मंदिर में नया विवाद, मंदिर के मुख्यपुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का बयान- ‘मंदिर में पुजारी की जगह मजदूर दे रहे प्रसाद’

Spread the love

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि ये समझ में नहीं आता कि ट्रस्ट में कितने लोग हैं और क्या जिम्मेदारियां हैं. जो आता है वही ट्रस्टी बन जाता है. भगवान का प्रसाद मंदिर में नहीं तो कहां मिलेगा
अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित रामलला के अस्थाई मंदिर में व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है यह नया विवाद मंदिर के सामने पुजारी द्वारा प्रसाद ना देकर थोड़ी दूर पर कर्मियों द्वारा राम भक्तों को प्रसाद देने को लेकर है. इसको लेकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास भड़क गए हैं. वो मंदिर की व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर बेहद नाराज हैं. उन्होंने सवाल किया कि मंदिर में पुजारी की जगह दूर मजदूरों द्वारा प्रसाद दिया जाना कहां तक उचित है
लंबे समय से श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी रहे आचार्य सत्येंद्र दास व्यवस्था को लेकर बेहद नाराजगी जाहिर की हैं. उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता ट्रस्ट में कितने लोग हैं और किसकी क्या जिम्मेदारी है. जो भी आता है ट्रस्टी बन जाता है. उन्होंने सीधा सवाल किया कि आखिर राम मंदिर ट्रस्ट में कौन मालिक है और किस का आदेश चलेगा. इस मामले में वो राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा के साथ दो और व्यक्तियों का नाम लेते हैं. इसमें एक नाम संघ के प्रचारक रहे गोपाल राव का है जो संघ की तरफ से अब श्री राम मंदिर निर्माण के प्रभारी है और दूसरा नाम टिन्नू का है जो रामजन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के कर्मचारी के रूप ने काम देखता है रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्यपुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि पहली बात तो ये समझ में नहीं आता कि ट्रस्ट में कितने लोग हैं और कितने लोगों की क्या-क्या जिम्मेदारियां हैं. जो आता है वही ट्रस्टी बन जाता है और कहता है कि पुजारी के लिए प्रसाद बंद कर दो. इस तरह से अव्यवस्था हो गई है. यह तो मालूम पड़े कि टिन्नू मालिक है कि गोपाल जी मालिक हैं, मिश्रा जी या चंपत राय जी, कौन है उसका मालिक. भगवान के सामने से प्रसाद बंट रहा है और इतनी भीड़ भी नहीं है शांति पूर्वक सब कुछ हो रहा है और कह रहे हैं कि यहां से प्रसाद बंद कर दो और 200 गज की दूरी पर प्रसाद बांटा जा रहा है. भगवान के सामने से पुजारियों को प्रसाद बांटने से मना कर दिया गया है.रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्यपुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने पूछा कि भगवान का प्रसाद भगवान के मंदिर में नहीं मिलेगा भगवान के सामने नहीं मिलेगा तो कहां मिलेगा? मेले में भक्तगण प्रसाद मांग रहे हैं और वहां पर मना किया जा रहा है कि यहां प्रसाद नहीं मिल रहा है अब वो लोग दुखी होकर के जा रहे हैं. उन्होंने संघ प्रचारक रहे गोपाल राव का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही मना किया है. वे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं कि क्या है यह नहीं पता. वह जो भी आदेश करते हैं वह मान्य हो जाता है. उन्होंने कह दिया और पुजारी ने प्रसाद रोक दिया.
श्री रामलला की पूजा अर्चना और सेवा कर रहे मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास सबसे अधिक गोपाल राव पर नाराज दिखाई देते हैं. दरअसल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद-फरोख्त मामले को लेकर जब उंगली उठी थी उसी के बाद संघ के प्रचारक रहे गोपाल राव को कामकाज देखने के लिए अयोध्या भेज दिया गया था. मंदिर में राम भक्तों को प्रसाद ना दिए जाने को लेकर आचार्य सत्येंद्र दास इतने व्यथित हैं कि कहते हैं राम मंदिर ट्रस्ट में कौन मालिक है कौन अध्यक्ष है कौन महामंत्री किस का आदेश चलेगा कुछ भी नहीं पता है. इसीलिए राम मंदिर से भक्तों को प्रसाद ना देकर 200 गज दूर प्रसाद दिया जा रहा है वह भी पुजारी के द्वारा नहीं है मजदूर के द्वारा और यही सबसे बड़ा दुख है.

और पढ़े  अबान Death: अली ने बोले ये शब्द - 'तू ही घर का सहारा था, हमें छोड़कर क्यों चला गया'

Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *