नैनीताल : शादी में जयमाला के दौरान अचानक चली गोली, दुल्हा हुआ घायल।

ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में जयमाला के दौरान अचानक गोली चली और दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिए गए। घायल दूल्हे को पाटी (चंपावत) में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई।
सोमवार को देवीधुरा (चंपावत) निवासी दीवान सिंह के बेटे विजय लमगड़िया की बरात सुनकोट निवासी राम सिंह बोहरा के यहां आई थी। दोपहर करीब एक बजे बरात लड़की के घर पहुंची। स्वागत के बाद बराती खाना खाने लगे। वहीं दूल्हा और दुल्हन को जयमाला के लिए मकान की छत पर ले जाया गया। वहां जयमाला के साथ दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी चल रही थी। दोपहर दो बजे अचानक गोली चली जो दूल्हे विजय की पीठ को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से विजय घायल हो गया। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। परिवारजन घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाने के लिए चल पड़े। करीब दो किमी पैदल चलकर दूल्हा सड़क तक पहुंचा जहां से उसे पाटी (चंपावत) के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच के लिए रेफर कर दिया।भाजपा नेता चतुर सिंह बोहरा ने बताया कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से गांव में दहशत है। साथ ही लड़की वाले भी सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद राजस्व और मुक्तेश्वर पुलिस गांव पहुंच गई है।

और पढ़े  रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले, ट्रेन से कटने की आशंका
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…