नैनीताल हाईकोर्ट- सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पूर्व के आदेश के अनुपालन में रिपोर्ट पेश की। जिसमे कहा गया कि नैनीताल के भवाली सेनिटोरियम, मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाने को उपयुक्त है। कार्यदाई संस्था ने भूमि का सर्व कर लिया है। अब उसे धरातल पर लाने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है और अभी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी आनी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में प्रगति रिपोर्ट 13 फरवरी से पहले कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। अस्पतालों में बेहतर उपचार की सुविधाएं नहीं हैं। स्टाफ की कमी और खराब पड़ी मशीनों के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। याचिका में कहा गया कि कई अस्पतालों में इंडियन हेल्थ स्टेंडर्ड के मानकों की कमी है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रार्थना की गई ताकि दूर दराज से सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

और पढ़े  हरिद्वार: जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…