नैनीताल: CM धामी की मॉर्निंग वॉक..जनता से मिले, चाय की चुस्कियों के बीच जनसंवाद, मंदिर का जायजा लिया

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पंत पार्क में बन रहे नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण भी किया। साथ ही लोगों के साथ चाय पीकर लोगों से वार्ता की।

बुधवार को नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार की सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले। वह सुबह एटीआई से पंतपार्क क पैदल टहले। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर पैदल चल रहे लोगों से उनके हाल चाल जाने साथ ही ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी दिक्कतें जानी। वहीं पंत पार्क पहुंचने के बाद उन्होंने नव निर्मित नयना देवी मंदिर के गेट का काम देखा और उसको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसखंड मिशन के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

 

इसके साथ ही उन्होंने मिशन के अन्य विकास कार्यों डीएसए मैदान के सुधार, बलिया नाला व ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए फड़ में चाय बनाई। चाय पीने के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता की । पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ठंड तेजी से बढ़ रही है ऐसे में अधिकारियों को सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाए दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान उनके साथ सीएससी चन्द्र शेखर रावत, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम नवाजिश खलिख, लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना, ईओ रोहिताश शर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, हरीश राणा व मोहित लाल साह मौजूद थे।

और पढ़े  नैनीताल- देर रात से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित, होटलों में फंसे रहे पर्यटक

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love