आंध्रप्रदेश के दो विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी मुर्मू, जानें नाम और समय

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून और 1 जुलाई को आंध्र प्रदेश में दो विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू 30 जून को विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (Central Tribal University) के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।

उनके दीक्षांत समारोह के लिए दोपहर करीब 1 बजे पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद, राष्ट्रपति बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी और उनके कर्नाटक लोक भवन में रात बिताने की उम्मीद है।
अनंतपुर में आंध्र प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बाद, राष्ट्रपति वापस बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी।

इसके बाद, उनके 1 जुलाई को शाम 4 बजे तक HAL एयरपोर्ट से नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लौटने और शाम 4:25 बजे तक राष्ट्रपति भवन पहुंचने का कार्यक्रम है।


Spread the love
और पढ़े  मेला दिखाने के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो सगे भाई अरेस्ट
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love