Himachal-: हिमाचल में लगातार एक सप्ताह बरसेंगे बादल, इन 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। राजधानी शिमला में बीती रात को भारी बारिश दर्ज की गई। आज भी रुक-रुककर बारिश का दाैर जारी है। मुरारीदेवी में 63.6, ब्राह्मणी 51.4, घाघस 50.0, शिलारू 33.6, स्लापड़  45.1 बिजाही 45.7, सुंदरनगर 26.2, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 36.0 व शिमला में 13.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, अगले पांच दिनों में हिमाचल के कुछ भागों में मानसून के पहुंचने के लिए हालात अनुकूल हैं।

 

तापमान में गिरावट आने की संभावना

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इन जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 1, 4 और 5 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई 2026 को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, अगले पांच दिनों में हिमाचल के कुछ भागों में मानसून के पहुंचने के लिए हालात अनुकूल हैं।

और पढ़े  शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.5, सुंदरनगर 22.3, भुंतर 21.2, कल्पा 13.0, धर्मशाला 19.6, ऊना 23.0, नाहन 21.6, केलांग 11.2, सोलन 19.6, मनाली 16.9, कांगड़ा 24.2, मंडी 24.5, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 23.9, जुब्बड़हट्टी 19.0, कुफरी 15.5, कुकुमसेरी 8.3, नारकंडा 13.8, भरमाैर 13.0, रिकांगपिओ 16.9, सेऊबाग 21.4, बरठीं 23.1, पांवटा साहिब 28.0, देहरागोपीपुर 27.1, ताबो 12.0, मशोबरा 17.2 व नेरी में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भारी बारिश से पुराने ब्यास पुल पर थमा यातायात

 भारी बारिश ने नादौन में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। भारी बारिश के कारण हमीरपुर और कांगड़ा जिले को जोड़ने वाले पुराने ब्यास पुल पर जलभराव हो गया। पानी और मलबा जमा होने से पुल पर आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों ने कहा कि उप डाकघर से लेकर ब्यास पुल तक वर्षा जल निकासी के लिए कई वर्ष पूर्व भूमिगत सीवरेज पाइप बिछाए गए थे, लेकिन आज तक इस योजना को पूरी तरह चालू नहीं किया गया है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ही एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग व स्थानीय दुकानदारों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेकर समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग से आग्रह किया गया है। संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में बारिश के दौरान इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

जाहलमा नाले में बाढ़, चार फीट तक पानी में डूबा जोबरंग पुल, लोगों में खाैफ

जाहलमा नाले में सोमवार दोपहर बाद आई बाढ़ से वाम तट का जोबरंग पुल जलमग्न हो गया। बाढ़ से नाले में आया मलबा दाराफाल के समीप चिनाब नदी में भर गया इससे नदी में झील बन गई, झील बनने से जोबरंग पुल चार फीट तक जलमग्न हो गया। यह पुल करीब तीन घंटे तक पानी में डूबा रहा। इसके बाद नदी का बहाव सामान्य होने से धीरे-धीरे पानी उतरने लगा। यह पुल जोबरंग पंचायत के जोबरंग, रापे और राशेल गांवों को जोड़ता है। पुल के जलमग्न होने से ग्रामीण खौफ में हैं। गांव से बाहर आने-जाने और फसलों को मंडियों तक पहुंचाने का यही एकमात्र रास्ता है। इससे पूर्व 19 अगस्त 2022 को भी जाहलमा नाले की बाढ़ से चिनाब का जलस्तर बढ़ने पर जसरथ गांव का फुटब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था। अब जोबरंग पुल पर खतरा मंडरा रहा है। जाहलमा नाले में बाढ़ के बाद दाराफाल के पास गाद भरने से नदी के झील बनने का खतरा बना रहता है।

और पढ़े  आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love