हत्या: बंगलूरू बस स्टैंड पर महिला की हत्या,बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Spread the love

र्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई। जहां एक 32 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात उसकी 13 वर्षीय बेटी के सामने हुई, जिसने अपनी मां को तड़पते हुए और दम तोड़ते देखा। ये वारदात बंगलूरू के सुंकदाकट्टे बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला का नाम रेखा है और आरोपी पति लोहिताश्वा है। दोनों की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद बढ़ता जा रहा था और आए दिन झगड़े होते थे।

 

वारदात के दौरान क्या-क्या हुआ?
सोमवार सुबह रेखा और लोहिताश्वा के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में रेखा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंची। इसी बीच लोहिताश्वा भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच तेज बहस होने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, जब बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो लोहिताश्वा ने जेब से चाकू निकाला और रेखा पर हमला कर दिया। उसने रेखा के सीने और पेट पर कई बार वार किए। इस हमले के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शादी से पहले रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस ने बताया कि रेखा एक कॉल सेंटर में काम करती थी जबकि लोहिताश्वा कैब ड्राइवर है। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले साझा दोस्तों के जरिए हुई थी। करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी कर ली। रेखा की पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी, जो 13 साल की है, रेखा और लोहिताश्वा के साथ रहती थी। छोटी बेटी रेखा के माता-पिता के पास रहती है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही उनके बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पुलिस का मानना है कि वैवाहिक विवाद ही हत्या की मुख्य वजह है।

आरोपी पति की तलाश जारी
इस मामले में कमाक्षीपाल्य पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: इन चार बड़े जिलों में पहली बार शत प्रतिशत मदिरा दुकानों का हुआ व्यवस्थापन, हर साल रह जाती थी खाली

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सिलिंडर के लिए करना होगा सिर्फ ये काम

    Spread the love

    Spread the loveरसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में तेल कंपनियों ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं…


    Spread the love