हत्या: बंगलूरू बस स्टैंड पर महिला की हत्या,बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई। जहां एक 32 वर्षीय महिला की उसके ही पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात उसकी 13 वर्षीय बेटी के सामने हुई, जिसने अपनी मां को तड़पते हुए और दम तोड़ते देखा। ये वारदात बंगलूरू के सुंकदाकट्टे बस स्टैंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला का नाम रेखा है और आरोपी पति लोहिताश्वा है। दोनों की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद बढ़ता जा रहा था और आए दिन झगड़े होते थे।

 

वारदात के दौरान क्या-क्या हुआ?
सोमवार सुबह रेखा और लोहिताश्वा के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्से में रेखा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ घर से निकलकर बस स्टैंड पहुंची। इसी बीच लोहिताश्वा भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच तेज बहस होने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक, जब बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो लोहिताश्वा ने जेब से चाकू निकाला और रेखा पर हमला कर दिया। उसने रेखा के सीने और पेट पर कई बार वार किए। इस हमले के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शादी से पहले रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस ने बताया कि रेखा एक कॉल सेंटर में काम करती थी जबकि लोहिताश्वा कैब ड्राइवर है। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले साझा दोस्तों के जरिए हुई थी। करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी कर ली। रेखा की पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी, जो 13 साल की है, रेखा और लोहिताश्वा के साथ रहती थी। छोटी बेटी रेखा के माता-पिता के पास रहती है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से ही उनके बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पुलिस का मानना है कि वैवाहिक विवाद ही हत्या की मुख्य वजह है।

आरोपी पति की तलाश जारी
इस मामले में कमाक्षीपाल्य पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

और पढ़े  बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान
  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…