हत्या: निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल काैर का शव, बदबू आने पर खुलासा

 

बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल काैर उर्फ कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ। कमल काैर लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार, कमल काैर नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है।  दस जून को उसकी हत्या हो गई। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

बुधवार देर शाम मिली थी सूचना

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि चंडीगढ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से बदबू आ रही है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब गाड़ी चेक की तो उससे एक महिला का शव बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एक दृष्टिकोण से जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली वजह सामने आएगी।

लुधियाना नंबर की गाड़ी में मिला शव

बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लुधियाना नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है। इस सिलसिले में लुधियाना आरटीओ से वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, और एक पुलिस टीम को लुधियाना भेजा गया है।

और पढ़े  एलपीयू हिंसा: मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ गिरफ्तार, मंडी से धरा गया नाबालिग
  • Related Posts

    SC का बड़ा फैसला: पंजाब में 50 वार्डों का चुनाव रद्द, छह हफ्ते में फिर मतदान, BJP ने उठाए थे सवाल

    नामांकन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों को रोकने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के निकाय चुनाव से जुड़े 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर दिए हैं। इनमें पटियाला नगर…

    आप-भाजपा के बाद शिअद भी मैदान में: कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजर, पार्टी को एकजुट करने में लगे पायलट और परगट

    पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात धीरे-धीरे सजने लगी है। आप और भाजपा के बाद अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी छह अक्तूबर से डोर-टू-डोर अभियान के जरिये…