Murder: दिव्यांग सिक्योरिटी गार्ड को एसयूवी से कुचल तड़पा-तड़पाकर मार डाला, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

 

दिल्ली के पश्चिम विहार थाने स्थित पीरागढ़ी गांव में पीरागढ़ी में 60 साल के सिक्योरिटी गार्ड विजेंद्र की हत्या का मामला दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पहचान से बचने के लिए आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट हटा दी थी। पुलिस की नजर से बचने के लिए फास्टैग भी हटा दिया गया था। गुमराह करने के लिए विजेंद्र की हत्या को कथित तौर पर सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी।

बता दें कि पीरागढ़ी गांव में रविवार सुबह टेंपो स्टैंड में चौकीदारी करने वाले 60 साल के दिव्यांग व्यक्ति की एसयूवी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की शिनाख्त 60 साल के पीरागढ़ी गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार तड़के करीब 4.03 बजे पश्चिम विहार पश्चिम में पीरागढ़ी के टेंपो स्टैंड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को विजेंद्र अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक पीरागढ़ी स्थित टेंपो स्टैंड पर चौकीदार के रूप में काम करते थे। मौके पर गाड़ी के फिसलने के निशान मिले, जिससे पुलिस से किसी वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत की आशंका जताई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें उनकी हत्या करने का खुलासा हुआ।

फुटेज में देखा गया कि बिजेंद्र को एक एसयूवी कार से दो बार कुचला गया था। घटना से पहले एसयूवी में सवार एक व्यक्ति उतर कर उनके पास आया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोपी ने पहले उनकी डंडे से पिटाई की और फिर एसयूवी चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। वहां से भागने के दौरान चालक ने उन पर एसयूवी चढ़ा दी। फिर दोबारा वापस आकर उनके ऊपर से एसयूवी गुजर गई। फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

और पढ़े  सेवा संकल्प अभियान: दिल्ली में खुलेंगे 13 नमो श्रमिक सेवा केंद्र, CM रेखा ने याद किया कामगारों का योगदान
  • Related Posts

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…

    डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर

    डूसू चुनाव परिणाम में 7वें राउंड की काउंटिंग अध्यक्ष एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216 एबीवीपी: यश डबास 8825 उपाध्यक्ष एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739 एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620 इंडस्ट्रीज़:…