कानपुर में मम्मी- एक परिवार ने डेढ़ साल तक घर में इस हाल में रखी थी बेटे की लाश,फिर ऐसे सामने आई चौंकाने वाली कहानी |

कानपुर में एक परिवार ने डेढ़ साल आयकर अधिकारी की लाश के साथ गुजार दिए। माता-पिता लगातार शव की देखभाल करते रहे। परिवार के अन्य सदस्य भी कुछ नहीं बोले। पत्नी की ओर से आयकर विभाग को की गई शिकायत पर शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। यह सनसनीखेज वाकया रावतपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोशन नगर का है। आर्डनेंस फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मचारी राम औतार रोशन नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा विमलेश (35) अहमदाबाद में आयकर विभाग में असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर (एएओ) के पद पर था। विमलेश की पत्नी मिताली किदवईनगर स्थित सहकारिता बैंक में कार्यरत हैं।<strong>कानपुर में मम्मी- एक परिवार ने डेढ़ साल तक घर में इस हाल में रखी थी बेटे की लाश,फिर ऐसे सामने आई चौंकाने वाली कहानी |</strong> पिता राम औतार ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल 2021 को विमलेश को निमोनिया होने पर बिरहाना रोड स्थित मोती हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने मृत्यु प्रमाणपत्र देते हुए विमलेश के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। घर आने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी मां राम दुलारी ने विमलेश के दिल की धड़कन आने की बात कहकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। तभी से माता-पिता उसके शव को घर के एक कमरे में रखकर देखभाल कर रहे थे। घर पर विमलेश की पत्नी मिताली के अलावा विमलेश के भाइयों सुनील, दिनेश के परिवार भी रह रहे हैं। शुक्रवार दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉ. ओपी गौतम के साथ स्वास्थ विभाग की टीम और एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला फोर्स संग घर पहुंचे। टीम ने विमलेश का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शव कब्जे में लेने के दौरान माता-पिता ने विमलेश के जिंदा होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। दावा कर रहे थे कि विमलेश कोमा में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

और पढ़े  ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…