Heavy Rain- बेमौसम बारिश बनी आफत गाजियाबाद प्रशासन की एडवाइजरी जारी, कहा- जरूरी काम हो तभी घर से निकलें

बेमौसम बारिश आफत बनकर आई है। दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, गुरुवार और शुक्रवार को मिला दें तो सिर्फ दो दिन में बादल कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। वहीं, बारिश की कमी के कारण सूखे का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। दिल्ली में शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया गया। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद व गुरुग्राम में आज भी आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी रही। देर शाम तक जारी रही बारिश के मद्देनजर शनिवार को गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बारिश के चलते कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल शनिवार को भी बंद रखने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुए जलभराव व शनिवार को बरसात की आशंका के चलते बच्चों व शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होगी, जिसके चलते स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए।
वहीं शनिवार देर शाम तक जारी रही बारिश के मद्देनजर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सभी लोगों से सावधनी बरतें और पुराने व जर्जर मकानों से दूर करने की सलाह दी है। आवश्यक काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने और भीड़-भाड़, ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा है। खुले सीवर, तार और पीने के पानी को उबाल कर पीने के सुझाव दिए गए हैं।

और पढ़े  UP- चुनाव के पहले गर्माया प्रदेश का राजनीतिक माहौल, अखिलेश-योगी ने किए तीखे हमले, राजभर ने की टिप्पणी
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…