मां-बेटे की कहानी: 14 वर्षीय जतिन की हार्ट अटैक से मौत, सदमा नहीं सह सकी मां ने नदी में लगाई छलांग

पिथौरागढ़ जिले में हृदय विदारक घटना सामने आई है। 14 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई तो मां ने भी सदमे में आकर नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बेटा और मां की एक साथ मौत की इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तो परिजनों में कोहराम है।

जानकारी के मुताबिक, वड्डा क्षेत्र के मड़ेगांव निवासी 14 वर्षीय जतिन जोशी पुत्र कैलाश जोशी नगर के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता असम राइफल में त्रिपुरा में तैनात हैं जबकि बहन मध्य प्रदेश में नौकरी करती है। वह और उसकी मां 44 वर्षीय पूनम जोशी उर्फ पुष्पा एक-दूसरे का सहारा बनकर घर पर रहते थे।

 

शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर जतिन सुबह के समय दौड़ने के झौलाखेत मैदान गया। लौटते समय रास्ते में उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे बच्चों की सूचना पर मां पूनम जोशी मौके पर दौड़ी और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामने बेटे का शव पड़ा देख मां इस सदमे को नहीं सह सकी और चेहरे को पल्लू से ढककर अस्पताल से निकल गई।

 

टैक्सी स्टैंड पहुंचकर वह गंगोलीहाट जाने वाली टैक्सी में सवार हुई। घाट के पास चालक ने सरयू नदी किनारे संचालित दुकान से सामान खरीदने के लिए टैक्सी रोकी। पूनम वाहन से उतरी और सीधे सरयू नदी में छलांग लगा दी। टैक्सी चालक और दुकानदार ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और हरसंभव प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच उन्हें सफलता नहीं मिली।

और पढ़े  स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ केस: आरोपी शिक्षक समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त

 

सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव नदी के किनारे बोल्डरों के बीच पानी में उतराता मिला।

 

महिला ने टैक्सी से उतरकर नदी में कूद मार दी इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़

किशोर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण है। असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…