अयोध्या- प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल सील

 

 

हर के बल्लाहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल में कथित तौर पर चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारी द्वारा प्रसव कराए जाने के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के साथ पहुंची टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया। पिछले साल भी इसी अस्पताल को लापरवाही के आरोप में सील किया गया था।

बेनीगंज, महताब बाग निवासी सुरेश यादव के अनुसार, उनकी पत्नी सोनी यादव (32) को मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब अस्पताल की चिकित्सक डॉ. अंजली श्रीवास्तव ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई थी। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे एक महिला कर्मचारी मरीज को लेबर रूम में ले गई, जबकि उस समय कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। करीब आधे घंटे बाद कर्मचारी ने नवजात को परिजनों को सौंपते हुए उसकी सांस न चलने की बात कही।

नवजात को पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद जब परिजन लौटे तो महिला की हालत भी गंभीर बताई गई। उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…