मोटाहल्दू: लक्ष्मण को लगी शक्ति हनुमान संजीवनी पर्वत उठा लाए

Spread the love

आदर्श श्री रामलीला कमेटी बेरीपड़ाव मे रात्रि रामलीला आयोजित की जा रही है। रामलीला में शुक्रवार को लक्ष्मण शक्ति लगना, मेघनाद-कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। मेघनाद-कुंभकर्ण वध के बाद रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर दसवे दिन की रामलीला का शुभारंभ किया। शुक्रवार को रामलीला के मंचन के दौरान रावण अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता हैं। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध होता हैं। मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मशक्ति बाण चला दिया। जिसके प्रहार से लक्ष्मण मुर्छित होकर गिर पड़े। विभीषण के कहने पर हनुमान लंका से वैध को लेकर आते हैं और वैध के कहने पर संजीवनी बूटी लाने के लिए निकल जाते हैं। संजीवनी बूटी लाने के बाद वैधराज ने जब बूटी पिलाई तो लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हो जाती हैं। इसके बाद लक्ष्मण युद्ध में मेघनाद का वध कर देते हैं। मेघनाद के पश्चात कुंभकर्ण युद्ध करने आता हैं। प्रभू श्री राम उसका भी वध कर देते हैं। वही मुख्य अतिथि डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हमको प्रभु श्रीराम के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे इस संसार में हमेशा सत्य की जीत हो। इस दौरान मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, संजय सिंह राणा, ग्राम प्रधान सीमा पाठक, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, कीर्ति पाठक, विनोद भट्ट, प्रदीप राणा, कौस्तुभ चंदोला, दिनेश राणा, कपिल आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *