उत्तराखंड से बड़ी खबर – हरिद्वार और कई अन्य स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इस नाम से मिला लेटर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक 10 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। स्टेशन अधीक्षक ने जब पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम, नजीबाबाद, शाहगंज सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। एक पन्ने के पत्र में दोनों तरफ हिंदी में लिखा है।25 अक्तूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। जबकि 27 अक्तूबर को उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है।
जीआरपी के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड BJP: कल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…