मोटाहल्दू: हल्द्वानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर की भारी किल्लत, एजेंसियां गैस आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल

मोटाहल्दू: हल्द्वानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर की भारी किल्लत, एजेंसियां गैस आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल

नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक महीने से रसोई गैस की भारी किल्लत है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गैस की आपूर्ति कर रही एजेंसी में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने एजेंसी सीज कर दी थी जिसके बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हल्द्वानी और नगला की एजेंसी से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की आपूर्ति की जा रही है।
कारोबारी भुवन पांडे, रमेश गुप्ता का कहना है की अस्थायी एजेंसियां गैस आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उनका कहना है कि एजेंसियों को फोन करने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को सिलिंडर अधिक दामों पर खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत का कहना है कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इसके चलते रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक-दो दिन में समस्या सामान्य हो जाएगी और रसोई गैस की किल्लत को भी दूर कर दिया जाएगा।

इन 2 एजेंसी को सौंपी जिम्मेदारी-
लालकुआं स्थित सुरुचि इंडियन गैस एजेंसी से आपूर्ति वापस लेने के बाद पिछले एक महीने से विभाग ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी की जिम्मेदारी गोरापड़ाव की आशीर्वाद एजेंसी और नगला की राधे-राधे इंडियन गैस सर्विस को सौंपी है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा।

18000 उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ एक गाड़ी सिलिंडर-
लालकुआं की सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी में करीब 18,000 उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं जिसमें मोतीनगर, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़, बिन्दुखत्ता के साथ ही लालकुआं शहर के गैस उपभोक्ता शामिल हैं। बताया गया कि इनके लिए सिर्फ एक वाहन में सिलिंडर भेजे जा रहे है जिससे कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, CM ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…