ऊधमसिंह नगर / रुद्रपुर:- पैदल ही श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकले “हनुमान”, रोजाना 35 किलोमीटर चलेंगे

ऊधमसिंह नगर / रुद्रपुर:- पैदल ही श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकले “हनुमान”, रोजाना 35 किलोमीटर चलेंगे

रुद्रपुर शहर में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सुशील गाबा अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पैदल निकल पड़े हैं। हाथ में सनातनी ध्वज थामे पैछल रवाना हुए सुशील ने 14 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है और रोजाना 35 किलोमीटर पैदल चलेंगे। सुशील बीते आठ साल से शहर की प्रमुख रामलीला में हनुमान का किरदार निभाते आ रहे हैं।

सोमवार की सुबह सुशील ने शहर के प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से पैदल यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर अचानक उनके मन में अयोध्या तक पैदल यात्रा करने का विचार आया था। जिसके बाद उन्होंने पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि उनके साथ टीम वाहन से भी साथ चल रही है। पूरी कोशिश रहेगी कि वे 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएं और ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को धन्य कर लें। बताया कि जगह-जगह मिल रहे लोग उनको धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

और पढ़े  बागेश्वर: भागीरथी गधेरे के पास मिला नवजात का शव, सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों की पड़ी नजर, पुलिस पहुंची
  • Related Posts

    पूर्व CM हरीश रावत ने सरकार को घेरा: कहा- बबली के पास 210 करोड़ की संपत्ति तो बंटी के पास कितनी होगी

    बबली के पास यदि 210 करोड़ की संपत्ति है तो अंदाजा लगाया जा सकता है बंटी के पास कितना होगा। बंटी और बबली फिल्म के नाम पर पूर्व सीएम हरीश…

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…