मोटाहल्दू :- 1 प्रदेश-एक रायल्टी की मांग को लेकर करोड़ो का राजस्व देने वाली गौला सन्नाटे में..

Spread the love

मोटाहल्दू :- 1 प्रदेश-एक रायल्टी की मांग को लेकर करोड़ो का राजस्व देने वाली गौला सन्नाटे में..

हर दिन करीब डेढ़ करोड़ का राजस्व देने वाली गौला नदी में खनन शुरू नहीं हो सका है। दिसंबर में जहां सुबह से शाम तक बेलचे, कुदाल की खनक, घोड़ा-बुग्गी के टॉपों की आवाज और वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देती थीं, आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। डंपर स्वामी एक प्रदेश-एक रायल्टी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

सामान्य तौर पर गौला नदी में नवंबर में खनन शुरू हो जाता है। दिसंबर तक खनन रफ्तार पकड़ लेता है। इससे औसतन एक दिन में करीब डेढ़ करोड़ तक का राजस्व वन निगम, वन विभाग, जीएसटी, आयकर विभागों को मिलता है। खनन से जुड़े लोगों के अनुसार यह पहली बार हो रहा है कि दिसंबर शुरू हो गया है खनन की रफ्तार पकड़ने की बात तो दूर, अभी तक शुरुआत भी नहीं हो सकी है। जल्द शुरू होने की भी कोई संभावना नहीं दिख रही है।

आरटीओ कार्यालय में सात हजार वाहन सरेंडर हैं, अभी तक कुछेक वाहन ही रिलीज हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, वन निगम गौला नदी में खनन की तैयारी में जुटा है। इसको लेकर सरकारी कार्यालयों में प्रारंभिक तौर पर बातचीत भी हुई है। कुछ वाहनों से खनन शुरू कराने की योजना की बात कही जा रही है।
एडवांस तक नहीं बंट पाया
विधिवत खनन शुरू होने से पहले ही खनन को लेकर डंपर स्वामी, स्टोन क्रशर स्वामी तैयारी शुरू कर देते हैं। स्टोन क्रशर डंपर स्वामियों को और डंपर स्वामियों श्रमिकों के ठेकेदारों को एडवांस देते थे, जिससे वाहन को तैयार कराने से लेकर श्रमिकों के आने-जाने खाद्यान्न आदि की व्यवस्था कर लें। गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी का कहना है कि किसी भी तरह की तैयारी नहीं हुई है। डंपर स्वामी एक प्रदेश एक रायल्टी की समेत अन्य मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी होने तक खनन शुरू नहीं करेंगे।
हर रोज 35 लाख रुपये है पेट्रोलियम का खर्च
हल्द्वानी। गौला में खनन शुरू होता है तो करीब सात हजार वाहन प्रतिदिन चलते हैं। इसमें औसतन पांच सौ रुपये का डीजल लगता है। इस हिसाब प्रतिदिन 35 लाख रुपये के पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री होती है। इसके साथ ही हजारों श्रमिकों को रोजगार मिलता है। मैकेनिक से लेकर दुकानदारों का कामकाज भी बढ़ता है।
कोसी, नंधौर के 250 वाहन रिलीज हुए
हल्द्वानी/चोरगलिया। नंधौर नदी में छह खनन गेटों के माध्यम से खनन होता है। अभी तक इन खनन गेटों के 899 पंजीकरण फार्म बिके हैं। करीब ढाई सौ वाहन रिलीज हुए हैं। जिले में कोसी, दाबका नदी में भी खनन होता है।

और पढ़े  देहरादून- विकासनगर में सड़क पर गुंडई: युवकों ने शराब के नशे में युवक को सरेराह पीटा, दूसरे को मारी टक्कर

Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *