Monkeypox- दुनिया का ऐसा पहला केस,एक व्यक्ति में मिले एक साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव।

दुनिया में पहला ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इटली के शोधकर्ताओं को चौंका दिया। दरअसल, इटली का एक नागरिक एक ही साथ मंकीपॉक्स, कोरोना और एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल ही में स्पेन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटा है।
जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 36 वर्षीय व्यक्ति में स्पेन से लौटने के करीब 9 दिन के बाद बुखार, गले की खराश, सिरदर्द और कमर में सूजन की शिकायत पाई गई। लक्षण सामने आने के तीन दिन बाद वह कोरोना संक्रमित पाया गया। 
इसके कुछ घंटे के भीतर उसके बाएं हाथ पर दाने निकल आए और फिर शरीर में छाले पड़ गए। उसे सिसिली के पूर्वी तट के शहर कैटेनिया के अस्पताल में आपात स्थिति में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में तीनों बीमारियों की पुष्टि की है। 

और पढ़े  तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…