खौफनाक वारदात : 1 ही परिवार से 6 लोगों की मौत,अंबाला के बलाना गांव में हुई खौफनाक वारदात,मौके से सुसाइड नोट बरामद ||

अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार तड़के जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि व्यक्ति ने पहले अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत सिंह, उनकी पत्नी महिंद्र कौर (62), उनके बेटे सुखविंदर सिंह (32), सुखविंदर की पत्नी प्रमिला (28) और दो पोतियों के तौर पर हुई है। सुखविंदर सिंह यमुनानगर की दो पहिया कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, परिवार जब घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने जानने की कोशिश की। इसके बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो परिवार को बेसुध देखकर घबरा गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया। सीन ऑफ क्राइम, फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है और उसमें लाखों के लेनदेन का जिक्र है। वहीं एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

डीएसपी अंबाला जोगिंदर शर्मा ने कहा कि एक ही परिवार के दो बच्चों समेत छह सदस्य मृत मिले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही क्राइम टीम को मौके पर बुला लिया गया है। हमें मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जांच जारी है।

और पढ़े  बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…