मोहाली:  स्कूलों को उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा-1.11 पर होगा धमाका, बच्चों को घर वापस भेजा गया

मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन की सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बच्चों को घर वापस भेज दिया है। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रशासन को धमकी भरे मेल मिले। इसके बाद एहतियातन स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस भेज कर स्कूल में छुट्टी कर दी गई। परिजनों को भेजे मैसेज में स्कूल की तरफ से कहा गया है कि सिक्योरिटी अलर्ट के चलते आज छुट्टी कर दी गई है।

 

क्या लिखा है मैसेज में

वहीं सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है-मोहाली के स्कूलों और काॅलेजों में 1.11 बजे बम धमाके होंगे। मेल में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी गई है। इसके अलावा 13 फरवरी को संसद में बम धमाके की भी बात कही गई है।

मोहाली:  स्कूलों को उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा-1.11 पर होगा धमाका, बच्चों को घर वापस भेजा गया

इन स्कूलों में की गई छुट्टी

जिन स्कूलों में छुट्टी की गई है, उनमें इन्फेंट जीसस स्कूल फेज 11, पैरागन स्कूल सेक्टर 71, मानव मंगल स्कूल फेज 10, शिवालिक स्कूल फेज 6, सेंट मैरी फेज 11, वाईपीएस स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल फेज 7 शामिल हैं।

और पढ़े  काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…