लापता सीआरपीएफ का जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिला, ऐसी हो गई थी हालत..देखकर रो पड़े घरवाले

Spread the love

 

 

म्मू कश्मीर के उधमपुर के सीआरपीएफ कैंप से अचानक लापता होने वाले हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा परिजन को दिल्ली में अवसाद की हालत में मिले। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। परिजन दो जून को उन्हें लेकर शाहगंज स्थित घर आए। अब उनका इलाज चल रहा है।

 

अभिषेक शर्मा का परिवार मुरली विहार, शाहगंज में रहता है। उनकी मां कमलेश शर्मा ने बताया कि 25 मई को आखिरी बार बात हुई थी। परिजन उन्हें खोजने उधमपुर कैंप भी गए थे। दोस्तों से भी जानकारी नहीं मिल पाई। 30 मई को एक दोस्त का फोन आया। उसने 27 मई को अभिषेक का फोन आने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शाहगंज थाने गए, वहीं पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली।

नंबर मयूर विहार के एक ठेले वाले व्यक्ति का निकला। दूसरे ही दिन परिजन दिल्ली पहुंच गए। ठेले वाले ने बताया कि एक राहगीर ने उनके मोबाइल से बात की थी। वह बेहाल था। इसके बाद परिजन ने दिल्ली पुलिस की मदद से आसपास के सीसीटीवी चेक कराए। कई जगह अभिषेक सड़कों पर घूमते नजर आए। दूसरे दिन मुखर्जी नगर के पास बीमारी की हालत में मिले। परिजनों का कहना है कि वह यह नहीं बता पा रह हैं कि दिल्ली तक कैसे पहुंच गए। वह गहरे अवसाद में है। स्वस्थ होने के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकेगी।

26 मई को कैंप से हुआ था लापता
उधमपुर सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन में अभिषेक तैनात थे। 26 मई की सुबह कैंप से जल्दी लौटने की कहकर निकले थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसकी आखिरी लोकेशन वहां के स्थानीय बाजार एमएच चाैक पर मिली थी। कैंप के अधिकारियों ने परिजन को फोन कर सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आसपास तलाश की।

Spread the love
और पढ़े  राज्यसभा- हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love