PM Modi: आज जम्मू-कश्मीर लिखेगा नया अध्याय,प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे बेमिसाल चिनाब पुल

 

 

म्मू-कश्मीर शुक्रवार को इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना करेंगे। इससे कश्मीर रेल मार्ग से कन्याकुमारी तक जुड़ जाएगा और दिल्ली के दिल में कश्मीर और नजदीक आएगा।

पीएम बोले-जम्मू-कश्मीर के बहनों-भाइयों के लिए विशेष दिन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि छह जून का दिन वास्तव में जम्मू-कश्मीर के मेरे बहनों और भाइयों के लिए विशेष दिन है। 46,000 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इसका लोगों के जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वास्तुकला की असाधारण उपलब्धि होने के अलावा चिनाब रेल पुल जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क में सुधार करेगा। अंजी ब्रिज भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल के रूप में चुनौतीपूर्ण भूभाग पर स्थित है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना सभी मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेनें आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी तथा आजीविका के अवसर पैदा करेंगी।

 

चेयरकार का किराया 715 तो ईसी का 1320 रुपये

कटड़ा-श्रीनगर तक का चेयरकार (सीसी) का किराया 715 रुपये, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) एसी का 1320 रुपये होगा। दोपहर में श्रीनगर से कटड़ा आने वाली ट्रेन में चेयरकार का किराये में 880 रुपये जबकि एसी का 1515 रुपये है। ट्रेन 190 किमी का सफर एक तरफ से तीन घंटे पांच मिनट में तय करेगी।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश

 

पीएम का कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे रियासी में विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब पुल का निरीक्षण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे
  • अंजी खड्ड पर बने देश के पहले केबल स्टेड पुल का निरीक्षण करेंगे
  • दोपहर 12 बजे कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कटड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे
  • दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी
  • रेलवे ने वंदे भारत की समयसारिणी जारी की है। कटड़ा-श्रीनगर के बीच दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। 26402-26401 श्रीनगर-कटड़ा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेंगी। वहीं, 26404-26403 कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेंगी।

 

46 हजार करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 43,780 करोड़ की लागत से निर्मित 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना भी शामिल है। यूएसबीआरएल घाटी को सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी देगा। कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच सभी मौसमों में निर्बाध रेल संपर्क स्थापित होगा।

 

 

जम्मू-कश्मीर में तरक्की के नए आयाम

वहीं, पीएम मोदी की जम्मू-कश्मीर के दौरे के चलते बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थलों पर और उसके आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। ड्रोन समेत नवीनतम गैजेट तैनात किए गए हैं। घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी व विध्वंसक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए सीमाओं और भीतरी इलाकों में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया गया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की यह केंद्रशासित प्रदेश की पहली यात्रा है।

  • Related Posts

    जम्मू: राजोरी में लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का खुलासा, तीन मददगार गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे आतंकियों की मदद

    पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजोरी पुलिस ने सोमवार देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया…

    जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: भद्रवाह में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर, एम4 राइफल बरामद

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले…