हल्द्वानी: गौलापुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, टूटी सड़क से गिरने की आशंका

Spread the love

 

 रेलवे स्टेशन से गौलापुल की तरफ निकलने वाले चोरगलिया मार्ग के नीचे शुक्रवार सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि टूटी सड़क से गिरने से उसकी मौत हुई होगी।

शुक्रवार सुबह आठ बजे राहगीरों ने चोरगलिया मार्ग पर सड़क से नीचे खाई में एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर देखने से लग रहा था कि वह टूटी सड़क की वजह से नीचे गिरा होगा। पुलिस ने मौके पर देखा तो व्यक्ति दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शुक्रवार देर रात तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज सिंह भाकुनी ने बताया गौला पुल के पहले टूटी सड़क के नीचे खाई में शव पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारणों का पता चल पाएगा। बता दें कि चोरगलिया मार्ग पिछले वर्ष आई आपदा के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से मार्ग के किनारे बैरिकेडिंग कर आवाजाही चल रही है। मार्ग की दशा सुधारने के लिए स्थानीय लोग कई दफा प्रदर्शन कर चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love