नैनीताल:- फिर से शुरू हुआ बवाल,सड़कों पर उतरी भीड़, जमकर हो रहा प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का भी किया पाठ

 

 

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के बाद तीसरे दिन भी लोगों में गुस्सा हैं। शहरभर में लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी शहरवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। नैनीताल के माल रोड पर एसएसबी तैनात है। वहीं, एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। आईजी कार्यालय से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया।

दुष्कर्म की घटना के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। एडीएम प्रशासन विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खलीक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मस्जिद के पास फोर्स तैनात है।

वहीं, पीपुल्स फोरम से जुड़े लोगों ने महिलाओं के साथ नैनीताल के दांठ पर धरना दिया और जमकर नारेबाजे की। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल भी धरने पर पहुंची। उन्होंने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि घटना से सभी स्तब्ध और दुखी हैं, लेकिन मारपीट और तोड़फोड़ जायज नहीं है।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…