ब्रेकिंग चम्पावत : राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अमोड़ी के पास मैक्स खाई में गिरी,3 लोगों की हुई मौत।।

चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर अमोड़ी के पास एक मैक्स खाई में जा गिरी, वाहन में चालक सहित 7 लोग सवार थे, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया, जिनमें से तीन घायलों की मौत हो गई तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि वाहन में सवार एक बच्चे की हालत सामान्य है बच्चे के दादा शंकर राय नें बेहद दुःखद घटना की जानकारी देते हुए बताया मासूम बच्चे की माँ की मृत्यु हो गई है और मासूम ऋषभ का पैर फ्रैक्चर हुआ है वही शंकर राय द्वारा ऋषभ की उम्र एक वर्ष से देड़ वर्ष की बताई जा रही है

मृतकों के नाम-
1- केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली।
2- दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।
3- हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली।

घायलों के नाम-
1- कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई।
2- सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।
3- सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला (चालक)
4- ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा (हालत सामान्य)

और पढ़े  हल्द्वानी: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सुमित हृदयेश सख्त, कहा- वोटों से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…