गोली मारकर मौलाना की हत्या, पिता-पुत्र ने कनपटी पर सटाया तमंचा…पलक झपकते उड़ा दी खोपड़ी

यूपी के रायबरेली में बेटी को ससुराल से लेकर घर लौट रहे मौलाना मुर्तजा (45) की शुक्रवार दोपहर बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक के बाद दो गोली मौलाना के कनपटी पर मारी गईं। बेटी और बेटे ने भागकर जान बचाई, वरना हमलावर उनकी भी हत्या कर देते। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।

पिता-पुत्र ने चार साथियों के साथ मिलकर रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत छह हत्यारोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बेटी की ससुराल से वापस आ रहे थे

नसीराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावां गांव निवासी मौलाना मुर्तजा पुत्र मुस्तफा पूरे जालिम गांव स्थित मदरसा में शिक्षक थे। शुक्रवार को वह अपने बेटे मो. सोफियान के साथ बड़ी बेटी इशरतजहां की ससुराल सरदार का पुरवा मजरे रोखा गांव आए थे। दोपहर बाद शाम करीब 3 बजे बाइक से बेटी इशरजहां को लेकर घर जा रहे थे। बेटा सोफियान दूसरी बाइक से उनके पीछे था।

सीएचसी, डीह स्थित नहर के पास सुनसान पड़ता है। पहले से घात लगाए बैठे छह हमलावरों ने नहर के पास मौलाना को रोक लिया। डर के मारे मौलाना भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर जाकर हमलावरों ने गोली मारकर मुर्तजा की हत्या कर दी। वहीं बेटा-बेटी भाग खड़े हुए। कुछ दूर जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

और पढ़े  पति ने सुहागरात पर रख दी ऐसी शर्त, अवसाद में पहुंची दुल्हन, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाएगी घिन

खड़ंजा लगाने को लेकर था विवाद

मौलाना की हत्या की वारदात की जानकारी पर पुलिस अफसर व कई थानों की पुलिस टीम के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक के चचेरे भाई मो. हफीज के मुताबिक दो साल पहले खड़ंजा लगाने को लेकर गांव निवासी अयूब से मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों के खिलाफ नसीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी रंजिश के चलते मो. अयूब ने अपने बेटे मो. नईम के अलावा जब्बार, मो. मुर्तजा पुत्र सलामत, मो. जुबैर, मो. रफीक के साथ मिलकर मुर्तजा की हत्या की है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मौलाना की हत्या के मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीह, सलोन, नसीराबाद थानों की पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। साथ ही वारदात के सही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द हत्यारोपियों गिरफ्तार किए जाएगा।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…