यूसीसी उत्तराखंड: यूसीसी पोर्टल पर सभी सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

 

रकारी सेवा में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के मुखिया को नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

जिन कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उनके लिए यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नोडल अफसर अपने जिलों के कर्मियों का समयबद्ध पंजीकरण करा रिपोर्ट सचिव गृह को भेजेंगे। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

वहीं, मुख्य सचिव राधा ने यूसीसी पोर्टल पर निर्बाध पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए निदेशक आईटीडीए को निर्देश दिए हैं। कहा है कि वे जिलों और विभागों को आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं। यदि किसी जिले या विभाग को तकनीकी आवश्यकता होगी तो वे तत्काल उनसे संपर्क करें।

और पढ़े  ज्ञान गंगा सम्मान समारोह: CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…