85 साल की उम्र में जिम पहुंचीं हेलेन, बिपाशा समेत कई सेलेब्स ने दिए क्यूट रिएक्शंस

Spread the love

 

 

हेलेन की ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हेलेन जिम में ऐसी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जो लोग यंग ऐज में भी करने से कतराते हैं। हेलेन के इस जज्बे को बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी सलाम किया है।

हेलेन का वायरल वीडियो
वेटरन एक्ट्रेस और सलमान खान की मां हेलेन का एक वीडियो उनकी फिटनेस ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें हेलन 85 साल की उम्र में बिना छड़ी की मदद के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप करती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ हेलेन की ट्रेनर ने लिखा, ’85 साल की उम्र में, हेलेन खान वो कर रही हैं जो ज्यादातर लोग करने की कोशिश भी नहीं करते! बिना छड़ी के सीढ़ियां चढ़ने से लेकर ट्रैम्पोलिन जंप करने और मोनिका ओह माय डार्लिंग पर डांस करने तक – वो बस अजेय हैं। यह जीता-जागता सबूत है कि पिलाते आपको जवान बनाए रखता है!’

 

सेलेब्स के कमेंट्स
हेलेन के इस लाजवाब वीडियो पर कई सेलेब्स ने प्यार लुटाया है। जहां बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने लिखा, ‘वाओ’ तो वहीं मलाइका अरोड़ा खान ने लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। इसके अलावा सोफी चौधरी ने लिखा, ‘यह अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है। हेलेन आंटी आपसे प्यार करती हूं.. हम सभी के लिए एक प्रेरणा!! आप वास्तव में उतनी ही युवा हैं, जितनी आपकी रीढ़ लचीली है।’ बिपाशा बसु ने लिखा, ‘सबसे प्यारी प्रेरणा।’


Spread the love
और पढ़े  धुरंधर 2 200 करोड़ क्लब में शामिल,पुष्पा 2 का तोड़ा रिकाॅर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई में मारी बाजी
  • Related Posts

    धुरंधर 2 200 करोड़ क्लब में शामिल,पुष्पा 2 का तोड़ा रिकाॅर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई में मारी बाजी

    Spread the love

    Spread the loveफिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा गया। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की है। फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार…


    Spread the love

    रणवीर सिंह को धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveगोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल…


    Spread the love