हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और पश्चिमी एशिया में हो रहे हमलों का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने शांति और संवाद को ही स्थायी रास्ता बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा…
भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण के उद्देश्य से राजनीति करती है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अवैध घुसपैठ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धामी सरकार ने 10 हजार से अधिक अतिक्रमण हटाकर एक साहसिक और निर्णायक कदम उठाया है, जिससे प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

धामी ने नेतृत्व में जमरानी परियोजना को नई गति 
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जमरानी परियोजना को नई गति मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।

रामपत सिंह ने कुमाऊं क्षेत्र को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि यहां होने वाले विकास कार्यों का प्रभाव पूरे राज्य के पर्यटन और जनजीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण अब मुख्यमंत्री धामी को “धुरंधर धामी” कहना ज्यादा उचित होगा।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को भेजा जाता है जेल
भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में घोटालों पर पर्दा डाला जाता था, जबकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाता है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री में कहा कि पार्टी उत्तराखंड में विकास, कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों पर सख्त व स्पष्ट संदेश देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। अपने संबोधन से रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी की छवि को एक निर्णायक और प्रभावी नेता के रूप में बताया।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जहां एक ओर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई भी ताकत सत्ता में आने से नहीं रोक सकती।

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों पर पर्दा डाला जाता था, जबकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को सीधे जेल भेजा जाता है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलने पर वह ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है।

रक्षा मंत्री ने पहाड़ी क्षेत्रों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि “पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, पहाड़ और देश—दोनों के काम आना चाहिए।” उन्होंने इसे संतुलित विकास की दिशा में अहम सोच बताया।

चुनावी माहौल पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता 2027 में भी भाजपा को अधिक सीटें देकर सत्ता में वापस लाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि “दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा को उत्तराखंड में सरकार बनाने से नहीं रोक सकती।”

हल्द्वानी की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में यहां इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं देखी, जो जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत है।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने देश के सामने खुद को एक आदर्श राज्य के रूप में प्रस्तुत किया है और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…