प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: प्रवासियों ने संघर्ष की कहानी सुनाई, सफलता की राह दिखाई, युवाओं को दिया खाास संदेश

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के तीसरे सत्र में देश-विदेश से आए प्रवासियों ने अपनी संघर्ष यात्रा साझा कर युवाओं को सफलता के मंत्र दिए। युवाओं को समर्पित इस सत्र में वक्ताओं ने अपने अनुभवों के जरिये बताया कि चुनौतियों का सामना कर किस तरह सफलता की राह बनाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं को खुद को चुनौती देने, कंफर्ट जोन से बाहर निकलने और असफलताओं से न घबराने का संदेश दिया।

सम्मेलन का दूसरा सत्र जहां तकनीकी विषयों पर केंद्रित रहा, वहीं तीसरे सत्र में वक्ताओं ने अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षों को साझा किया। चमोली के थराली क्षेत्र के सामान्य परिवार से निकलकर कैंब्रिज तक पहुंचे वैज्ञानिक डॉ. भगवती प्रसाद जोशी ने अपनी संघर्ष यात्रा के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया। आईआईएससी बेंगलुरु में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जोशी ने कहा कि वर्तमान में तकनीकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। युवाओं को नए-नए तकनीकी क्षेत्रों में उत्साह के साथ काम करना चाहिए।
उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने दिल्ली में उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद रिवर्स पलायन कर टिहरी का रुख किया। उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने तक के अपने अनुभव साझा किए। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद को चुनौती दें, कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और ठोस काम करके दिखाएं।
अपनी आईटी कंपनी के माध्यम से पिथौरागढ़ जैसे सीमांत क्षेत्र में शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे जितेंद्र हनेरू ने युवाओं को पढ़ाई के दौरान ही स्टार्टअप की दिशा में प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने प्रयासों में सफलता या असफलता की चिंता किए बिना आगे बढ़ना चाहिए। उद्यमी राजेश राणा ने टिहरी के सेम मुखेम से कई देशों तक कारोबार का विस्तार करने की अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना जरूरी है। शुरुआत में छोटा काम करने का अवसर मिले तो भी उसे करने में हिचकना नहीं चाहिए।
पुरोला के सेवक नौटियाल ने अपनी टेक्नोलॉजी कंपनी के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमिता के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

और पढ़े  जेनी प्रकरण: हरक का तीखा हमला, बोले- अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को भाजपा कर रही षड्यंत्र

वहीं, अल्मोड़ा की बालिका वधू सीरियल फेम अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने बताया कि वह पहले इंजीनियरिंग की नौकरी कर रही थीं, लेकिन जीवन में आए एक बदलाव ने उन्हें मुंबई तक पहुंचा दिया। उन्होंने करियर के चुनाव को लेकर युवाओं और अभिभावकों के बीच खुले संवाद की जरूरत बताई।

लोक कलाकार कविलास नेगी ने गीतों के महत्व पर प्रकाश डाला और अपना प्रसिद्ध गीत ”पहाड़ी-पहाड़ी मत बोलो” प्रस्तुत किया। इसके अलावा प्रसिद्ध उद्यमी शैलेश उप्रेती का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश भी सत्र में प्रसारित किया गया। इसमें उन्होंने दून विश्वविद्यालय में बैटरी इनोवेशन सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार से विचार करने का अनुरोध किया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…