ठुकराल समेत कई बड़े नेता आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में लेंगे पार्टी की सदस्यता

Spread the love

त्तराखंड के कई बड़े नेता शनिवार को कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाएंगे। नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य समेत छह नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार 2022 में रुद्रपुर से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल ने बसपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। फिर कांग्रेस में चले गए थे लेकिन 2022 में टिकट न मिलने से कांग्रेस भी छोड़ दी थी।

इन दोनों के साथ ही टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस का दामन थामेंगे। इनके अलावा वर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की में निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 

मेयर बनने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। भीमताल से लाखन नेगी व मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सदस्यता कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली- धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली-उत्तराखंड में अलर्ट, खालिस्तानियों के संभावित आतंकी हमले का इनपुट
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love