अंकिता हत्याकांड: पहली बार मीडिया के सामने आए आरोपी पुलकित आर्य के पिता, वकील बोले- मामले में कोई वीआईपी नहीं

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य रविवार को अपने अधिवक्ता के साथ मीडिया के सामने आए। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकरण में कोई वीआईपी शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि यह हत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसे हत्या का रूप दिया गया है। साथ ही उन्होंने अंकिता के अपने माता-पिता के साथ संबंधों को लेकर भी कई दावे किए।

हरिद्वार प्रेस क्लब में विनोद आर्य ने अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अंकिता और उसके प्रेमी पुष्प की 4085 पेज की चैट उन्हें वर्ष 2023 में न्यायालय से प्राप्त हुई थी। मामले में ट्रायल चलने के कारण वह अब तक इस संबंध में कुछ नहीं बोल सके।
उन्होंने दावा किया कि यह चैट चार्जशीट में भी शामिल थी, लेकिन इसकी अनदेखी की गई। चैट से पता चलता है कि अंकिता और उसका प्रेमी शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके माता-पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से प्रताड़ित होकर अंकिता घर छोड़कर चली गई थी।
मामले में वीआईपी की भूमिका के सवाल पर अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने कहा कि इस प्रकरण में कोई वीआईपी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हत्या नहीं है, बल्कि इसे हत्या का मामला बनाया गया है। उन्होंने मीडिया को दिए साक्षात्कार में आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने की बात कही थी। अधिवक्ता ने दावा किया कि इससे कहीं न कहीं न्यायालय पर भी दबाव बना था।
और पढ़े  हरिद्वार: चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…