कोटद्वार: खुले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी और पाखरो जोन के गेट, पर्यटक ले सकेंगे सफारी का लुत्फ

देश और दुनिया के वन एवं वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। रविवार की सुबह से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गेट खुलते ही जंगल की सैर, वन्यजीवों का दीदार और रोमांच से भरपूर सफर का इंतजार कर रहे पर्यटक जिप्सी सफारी का लुत्फ उठाते हुए वतनवासा और पाखरो गेट पहुंचे। यहां उनका स्वागत केटीआर के अधिकारी और कर्मचारियों ने फूल माला डालकर किया। वन अधिकारियों की आवभगत से पर्यटक गदगद हो उठे।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। मानसून सत्र के चलते 15 जून को बंद किए गए इन पर्यटन जोन में अब एक बार फिर जंगल सफारी की रौनक लौट गई है।
वतनवासा गेट पर केटीआर के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और पाखरो गेट पर एसीएफ अनामिका बुक्करवाल की अगुवाई में वन कर्मियों ने पर्यटकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पर्यटकों को बताया कि यह क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता, घने जंगलों, नदियों, झरनों और विशाल घास के मैदानों के लिए जाना जाता है। यहां उन्हें बाघ, तेंदुए, हाथी समेत कई वन्यजीवों और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने का रोमांचक अवसर मिलेगा। जंगल में प्रवेश के दौरान पर्यटक उत्साहित नजर आए। कई पर्यटक यहां पहली बार पहुंचे थे। अधिकारियों ने पर्यटकों को बताया कि वतनवासा और पाखरो जोन काफी पसंद आते हैं।

यही वजह है कि हर साल यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन को सोनानदी वन्यजीव अभयारण्य के नाम भी जाना जाता है। जो खूबसूरत और वन्यजीव-समृद्ध क्षेत्र हैं। यहां पर्यटकों को बाघ, हाथी और अन्य वन्यजीवों के दीदार होते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और वन विश्राम गृह पर्यटकों के आकर्षण के मुख्य कारण हैं, जो उन्हें शांत और यादगार अनुभव प्रदान करते हैं।

और पढ़े  केदारनाथ मंदिर के कपाट: बाबा की डोली के प्रस्थान के साथ जयकारों से गूंज उठा धाम, अब 6 माह यहां देंगे दर्शन
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…