BJP जिला प्रभारियों की बैठक: संतोष ने 65 सीटें जीतने की दिखाई राह, लक्ष्य किए तय, हारी सीटें जीतने पर फोकस

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों को 65 सीटें जीतने की राह दिखाने के साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लक्ष्य भी तय किए हैं। दिसंबर तक प्रदेश में बड़ी यात्रा के साथ ही बूथ सशक्तीकरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा पिछले चुनाव में हारी 23 सीटों को जीतने की रणनीति बनाई गई।

 

2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार की है। पार्टी का 23 हारी हुईं विधानसभा सीटों का भी आकलन करेगी। पार्टी हार के कारणों को तलाश कर जीत के लिए अलग से रणनीति बना रही है। पार्टी सरकार व संगठन के कामकाज का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है, शीघ्र ही इसका विमोचन किया जाएगा। आगामी चुनाव के लिए मीडिया सेंटर भी शुरू किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने 65 सीटें जीतने की राह दिखाई। कहा कि पार्टी नेताओं को दोगुनी मेहनत करनी होगी। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों का लक्ष्य तय किए। पार्टी बूथ सशक्तीकरण अभियान शुरू करने के साथ ही प्रदेश में बड़ी यात्रा भी करेंगी। इन यात्राओं में राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता भी आएंगे।

और पढ़े  CM के भाषण के बाद जौलजीबी मेले में बवाल: कांग्रेस नेता हरीश सिंह धामी ने फेंका माइक, मंच पर मची अफरातफरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…