महाकुंभ 2025: वायरल वीडियो- श्रद्धालुओं के प्रसाद में पुलिस ने डाली मिट्टी,  सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी को किया गया निलंबित

Spread the love

 

हाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे प्रसाद में राख और मिट्टी डालने पर सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। प्रसाद में मिट्टी डालने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौनी अमावस्या के दिन प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग भीषण जाम लगा हुआ था। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चतुरी गांव मुख्य मार्ग स्थित मीना पटेल अस्पताल के सामने ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण का आयोजन किया। गांव निवासी आनंद द्विवेदी ने बताया कि स्नान के बाद वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार सुबह से ही सड़क किनारे प्रसाद बनाने कार्य शुरू किया गया।

 

प्रसाद बनने के दौरान पुलिस आई और उनसे इसे हटाने को कहा गया। लेकिन, प्रसाद भट्टी पर चढ़े होने के कारण इसे हटाने में देरी हो रही थी। लेकिन, इतने में ही पुलिस आई और प्रसाद में राख और मिट्टी डाल दी। प्रसाद खराब होने पर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया।

वीडियो वायरल के बाद हरकत में आए अफसर
बृहस्पतिवार सुबह से ही नौ सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा है कि सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी ने प्रसाद बनाने वाले छन्ने से पास में रखे राख और मिट्टी को उठाकर प्रसाद में डाल दिया और वहां से चले गए। इस हरकत के बाद पूरा प्रसाद बर्बाद हो गया। वहीं, घटना के बाद आला अधिकारी हरकत में आए और मामले को संज्ञान में लेकर प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।

मामला संज्ञान में आने के बाद सोरांव थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी खोल दी गई है। वहीं, जब तक नए प्रभारी का नाम सामने नहीं आता है, तब तक थाने का चार्ज कार्यवाहक एसएचओ के पास रहेगा। – कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस उपायुक्त, गंगापार

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़
  • Related Posts

    Weather यूपी: आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार…


    Spread the love

    गोकशी रोकने में 3 दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी रहे नाकाम, एसएसपी ने कर दी ये सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love   गोकशी रोकने में नाकाम होने और लापरवाही बरतने पर एसएसपी अविनाश पांडे ने तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। एसएसपी ने मेडिकल थाना…


    Spread the love