हल्द्वानी- आबादी के बिच पहुंचा सांभर..रामपुर रोड पर होटल तक पहुंचा

 

 

हल्द्वानी में जंगल से भटककर सांभर निलियम कॉलोनी पहुंच गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करने जुट गई। कई घंटे तक छकाने के दौरान वह घायल हो गया। उसके बाद रामपुर रोड पर देवलचौड़ चौराहे के निकट स्थित होटल में पहुंच गया, जहां से उसे रेस्क्यू तो किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।निलियम कॉलोनी के श्रेष्ठ विहार में एक खाली प्लाट में सांभर दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने तराई केंद्रीय डिवीजन को जानकारी दी। टीम के सदस्य जब पहुंचे तो उन्हें देख वह दूसरे प्लाट में जाकर झाड़ियों में छिप गया। यहां टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कोशिश की तो वह दीवार फांदकर क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड में जा पहुंचा। मुख्य गेट पर ताला लगा था तो टीम के सदस्य गेट पर चढ़कर अंदर पहुंच गए। जाल भी लगाया लेकिन तब तक वह यहां से निकलकर भाग गया। उसके बाद रामपुर रोड स्थित एक होटल के पास देखे जाने की जानकारी मिली। टीम वहां पहुंची तो वह थका हारा एक स्कूटी की आड़ में लेटा हुआ था। उसके सिर पर चोट थी और खून भी रिस रहा था।

टीम के अनुसार, दीवार कूदने के दौरान या किसी चीज से टकराने की वजह से उसे चोट आई होगी। किसी तरह टीम ने उसे जाल लगाकर पकड़ा और प्राथमिक उपचार दिया। पानी की छींटे भी मारे गए। वन्य जीव चिकित्सक डा. तरुण कुमार उसे ले गए, लेकिन इलाज शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके मरने की पुष्टि डा. तरूण ने की।

और पढ़े  स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…