अयोध्या: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह का निशाना

Spread the love

 

 

 

 

 

समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने डिंपल यादव पर अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन जब सम्मान देने की बारी आती है तो अपनी ही महिला नेताओं को नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने कहा, “डिंपल यादव महिलाओं के हक की बात करती हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया?” रोली सिंह ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी केवल दिखावे के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाली महिलाएं जब नेतृत्व से उम्मीद रखती हैं, तो उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। रोली सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।” रोली सिंह के इस बयान के बाद अयोध्या और मैनपुरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सपा के नेताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान भाजपा और सपा के बीच सियासी टकराव को और बढ़ा सकता है।

और पढ़े  नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर जानलेवा साबित, जलभराव में टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love