महाकुंभ- पीएम मोदी 5 फरवरी को करेंगे संगम स्नान, पांच घंटे तक रहेंगे प्रयागराज में

 

प्रधानमंत्री मोदी पांच फरवरी को संगम स्नान और पूजन करेंगे। अक्षयवट, हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह कला ग्राम, कला कुंभ आदि प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। साथ ही नेत्र कुंभ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री चार घंटे से अधिक समय तक महाकुंभ नगर में रहेंगे। वह करीब 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से अरैल पहुंचेंगे। अरैल से निषादराज क्रूज से वीआईपी घाट जाएंगे। इसके बाद संगम स्नान करेंगे। वह गंगा पूजन और आरती भी करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सेक्टर सात स्थित कला ग्राम, कला कुंभ, कई राज्यों के पवेलियन आदि प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। नेत्र कुंभ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कुंभ-2019 में प्रधानमंत्री ने गंगा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया था। साथ ही उनके पांव पखारकर समरसता का संदेश दिया था। माना जा रहा है कि नेत्र कुंभ में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री पूरे विश्व को कोई बड़ा संदेश दे सकते हैं।

उप राष्ट्रपति कल संगम में लगाएंगे डुबकी

महाकुंभ नगर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को संगम स्नान करेंगे। उनका परिवार भी साथ में होगा। वह यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। हालांकि, उप राष्ट्रपति का इसी दिन दिल्ली में भी कार्यक्रम है। ऐसे में उनके कार्यक्रम को लेकर दुविधा है लेकिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उप राष्ट्रपति संगम स्नान के साथ अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट आएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से अरैल पहुंचेंगे। अरैल से क्रूज से वीआईपी घाट जाएंगे और स्नान करेंगे। उप राष्ट्रपति के लिए खास तरीके की जेटी तैयार की जा रही है, जिस पर दो चेंजिंग रूम भी होंगे।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

 

 

  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…